Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सारंगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षिका एवं बच्चो को सिकलसेल, एनीमिया जांच का हेल्थ चेकअप रजिस्टर रखने, डाइट चार्ट बनाने, भोजन में गुणवत्ता, साफ सफाई और छात्रावास में सभी कर्मचारी आपस में पाली पाली से 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में कोई न कोई कर्मचारी 24 घंटे मौजूद हो। डॉ कन्नौजे ने बालिकाओं से उनके पढ़ाई के बारे में पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे और विमल अजगल्ले उपस्थित थे।

Exit mobile version