• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 1, 2024
    Spread the love

    भ्रमण से महिलाओं को मिलता है प्रशिक्षण, बढ़ता है आत्मविश्वास

    रायगढ़, 1 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं के बस को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर ओडिशा के पुरी जिला के लिए रवाना किया।
    कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना अन्तर्गत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शैक्षणिक भ्रमण में पुरी भेजा जा रहा है। भ्रमण में जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अन्य स्थान जाने से उन्हें प्रशिक्षण मिलता है और दूसरे समूह की महिलाओं से उनका मेलजोल भी होता है। एक तरह से बहुउद्देशीय विकास ही योजना का उद्देश्य है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि यह अच्छी योजना है, उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से आगामी वर्ष में अधिक टारगेट की मांग करने को कहा। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को भ्रमण पर भेजा जा सकें।
    उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्ड के स्व-सहायता समूह की 100 महिलाओं को उड़ीसा राज्य भ्रमण के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पुरी जिले के कोणार्क ग्राम स्थित गायत्री जुट कलस्टर उत्पादक समूह का अध्ययन अवलोकन तथा पुरी, भुवनेश्वर का भ्रमण व अवलोकन कराया जाएगा। इस दौरान डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल दांडेकर एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    258 thoughts on “कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना”

    Comments are closed.