Site icon chattisgarhmint.com

लक्ष्य को ध्यान में रखकर करें कड़ी मेहनत-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Spread the love


विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्देशक टीम रही मौजूद, बच्चों को किया मोटिवेट 
विद्यार्थियों के करियर से संबंधी शंकाओं का किया गया समाधान 
एसआरव्हीएम में हुआ करियर फेयर का आयोजन

रायगढ़, 5 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मुख्य आतिथ्य में आज रायगढ़ के साधुराम विद्या मंदिर में करियर फेयर का आयोजन किया गया। करियर फेयर में एक ही स्थान पर कई विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्देशक टीम उपस्थित रहे जो कि विद्यार्थियों को भविष्य में अपने करियर को चुनने एवं विभिन्न क्षेत्रों के अध्ययन एवं कोर्स की जानकारी दिए। साथ ही कक्षा बारहवीं के पश्चात विभिन्न विषयों से संबंधित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस, नीट, सीयूईटी, कैट, मैट आदि से संबंधित पाठ्यक्रम हेतु आवश्यक निर्देश एवं जानकारी भी दी।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुआ कहा कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करते रहें। आज इस प्रतियोगिता के दौर में अपना करियर बनाना कठिन है पर असंभव नहीं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस करियर फेयर में मिली जानकारी उनके लिए लाभदायी होगी। एक अच्छे भविष्य के लिए विद्यार्थी को अभी से ही मेहनत करनी होगी ताकि वे बड़े होकर अपना तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। 
विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्देशक टीम द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित शिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायिक परीक्षा में चयन हेतु विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी अपने लक्ष्य से विपरीत हो कर असफल भी हो जाते हैं। करियर फेयर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्यत: दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है जिनसे उनका अमूल्य समय भी बचे एवं वे सतत रूप से अग्रसर भी रहें। इसके अंतर्गत ए आई यूनिवर्सल यूनिवर्सिटी, महेंद्रा यूनिवर्सिटी, मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी, यूकॉन यूनिवर्सिटी, अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी, बीईएसटी इनोवेशन यूनिवर्सिटी, केरा यूनिवर्सिटी, एम आई टी डब्लू पी यू, केके मोदी यूनिवर्सिटी की टीम मौजूद थी। जिन्होंने विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश दिए एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री टी बिस्वाल, उप प्राचार्या श्रीमती सबिता दास, मार्ग दर्शक श्री शीबाराम बिबोर्था, प्रशासिका श्रीमती गार्गी गुरु, प्रबंधन समिति से श्री बजरंग अग्रवाल, श्री ध्रुव अग्रवाल, श्री श्रवण अग्रवाल, श्री बलबीर शर्मा, श्रीमती अभिलाषा गर्ग, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

Exit mobile version