Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा का किया सेवनजिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने सभी को दवा सेवन करने हेतु की अपील

Spread the love


28 फरवरी तक चलेगा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए दवा सेवन कार्यक्रम
रायगढ़, 10 फरवरी 2024/ राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज शासकीय हाईस्कूल रामभांठा, रायगढ़ में फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दवा का सेवन करके जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश को पोलियों से मुक्त किए थे, इसी तरह सबकी सहभागिता एवं दवा सेवन के माध्यम से फाईलेरिया से निजात पाना है। यह दवाई पूरी तरह से सुरक्षित है, निर्भय होकर अनिवार्य रूप से सभी दवा का सेवन कर सकते है।   
        प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा बच्चों को फाइलेरिया की दवा, डीइसी की दवा, कृमि का एल्बेल्डाजॉल की दवा सेवन लाभ के बारें में जानकारी देते हुए शासकीय हाईस्कूल रामभांठा के 89 बच्चों को दवा सेवन कराया गया। सीएमएचओ डॉ.मंडावी द्वारा दवा सेवन की गहनता से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6011 बूथ केंद्रो में जिसमें शासकीय/निजी स्कूलों में फाइलेरिया दवा का सेवन कराया जा रहा है। 
             उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 10 से 28 फरवरी तक फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया (हाथीपांव) की दवाई खिलाई जा रही है। जिसमें 10 से 15 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल, कालेज, तकनीकी संस्थानों के साथ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बूथ लगाकर हाथीपांव की दवा खिलाई जाएगी। 16 से 24 फरवरी तक गृह भेट कर घर-घर जाकर दवा सेवन करायी जाएगी तथा शेष छुटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड में 26 से 28 फरवरी तक दवा का सेवन कराया जाएगा। डीईसी दवाई हेतु 0 से 2 वर्ष तक के बच्चे, ईवरमेक्टिन दवा हेतु 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ 90 से.मी. से कम ऊंचाई वाले व्यक्ति, अति गंभीर पीडित व्यक्तियों, इसमें गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, गंभीर बीमारी से पीडि़तों को दवा न दिया जाए। 
           इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ईश कृपा तिर्की, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी.कुलवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version