Site icon chattisgarhmint.com

10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

Spread the love


रायगढ़, 29 जनवरी 2024/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुुसार 10 से 28 फरवरी 2024 को फाईलेरिया उन्मुलन के लिए फाईलेरिया दवा सेवन कार्यक्रम के तहत हाथीपांव की दवाई खिलाई जानी है, जिसमें 10 से 15 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल, कालेज, तकनीकी संस्थानों के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बूथ लगाकर हांथीपांव की दवा खिलाई जाएगी। साथ ही 16 से 24 फरवरी तक गृह भेट कर घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। शेष छुटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड में 26 से 28 फरवरी तक दवा का सेवन कराया जावेगा। जिसमें रायगढ़ जिले की कुल जनसंख्या के 100 प्रतिशत आबादी (1335278) में से 85 प्रतिशत (1134986) लक्षित आबादी होगी, जिनका दवा सेवन कराने पर विशेष जोर दिया जायेगा। 15 प्रतिशत आबादी जिनको दवा सेवन से वंचित रखा गया है उसमें मुख्य रूप से डीईसी दवाई हेतु 0 से 2 वर्ष तक के बच्चे, ईवरमेक्टिन दवा हेतु 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ 90 से.मी. से कम उंचाई वाले व्यक्ति, अति गंभीर पीडित व्यक्तियों, इसमें गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, गंभीर बीमारी से पीडि़तों को दवा नहीं दिया जाएगा। जिसमें 8 गोलियों के सेवन खाना-खाने के बाद किया जाना है इसमें किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नही होता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी. कुलवेदी ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में छ.ग. राज्य के रायगढ़ जिले के साथ-साथ 5 अन्य जिले में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।  

Exit mobile version