सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रेस को जानकारी दी है कि 03 दिसम्बर 2023 रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना तिथि को कोषालय सारंगढ़ स्थित स्ट्रांग रूम से दोनों विधानसभा की मतपेटियां अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ प्रातः 8 बजे के पूर्व में मतगणना स्थल तक लाया जाएगा। सारंगढ़ विधानसभा-17 में डाकमत का 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का टेबल 21 टेबल है, जिसका मतगणना 17 राउंड में संपन्न होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा 43 में 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का 21 टेबल है, जिसका मतगणना 18 राउंड में संपन्न होगा। पोस्टल बैलेट के लिए 3 टेबल में गणना किया जाएगा। जिले में अब तक विधानसभा सारंगढ़ में 1170 और बिलाईगढ़ में 1547 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं, उन्हें जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जिसे 3 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे निकालकर वीडियोग्राफी करते हुए मतगणना स्थल लाया जाएगा। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रिटर्निंग अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत कर निराकरण कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद माईक के द्वारा परिणाम की घोषणा किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने मतदान के बारे में बताया कि 17 नवंबर 2023 को सारंगढ़ विधानसभा के 345 मतदान केन्द्रों में 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं की संख्या 263526 है, जिसमें 209512 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 103483 पुरूष मतदाता और 106029 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा के 376 मतदान केन्द्रों में 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मतदाताओं की संख्या 301648 है। 213929 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 106311 पुरूष मतदाता और 107617 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 1 है।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने प्रेस को जानकारी दी है कि मतगणना स्थल में प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना स्थल तक तीन स्तर पर सुरक्षा जांच किया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल, पेन, घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बीडी सिगरेट गुटका आदि ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना दिवस के दिन शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क देवराम यादव उपस्थित थे।
कलेक्टर-एसपी ने प्रेस वार्ता लिया: मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी

Sell My House Fast In Tampa, FL
Luxury333
Pokerace99
Linetogel
Danatoto
shiokambing2
Ziatogel
Luxury777
Ziatogel
togelon
Koitoto
medyum almanya
ontario online casinos
crypto arbitrage software
crypto trading machine learning models
barcatoto login
life coach for women
justlend defi
undefined
justlend v1
autobasculanta Ilfov
Porn
bk8 login
ufasnakes
Udintogel
UFABET
Bolagila
servicii geriatrice Ilfov
dezvoltare personala copii Constanta
cabinet psihologic Pascani
indratogel
teoria mintii Constanta
This information is exactly what I was looking for.
Wonderful content, I learned a lot today.
Thanks for sharing such valuable insights.
Clear and precise, well written.
Ideal homes Portugal reviews