• Tue. Jun 23rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

41वें चक्रधर समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए समिति गठित

Bychattisgarhmint.com

Jun 23, 2026

स्मृति चिन्ह, पोस्टरबैनर और प्रचार सामग्री की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई

रायगढ़, 23 जून 2026/ 41वें चक्रधर समारोह-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति को समारोह में आने वाले अतिथियों एवं कलाकारों के सम्मान हेतु स्मृति चिन्ह तैयार कराने तथा कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर, बैनर, निमंत्रण कार्ड एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी नजरात श्री धनराज राम मरकाम, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री चन्द्रपाल सिंह ठाकुर तथा प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती अंजू नायक को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसी अधिकारी के स्थानांतरण या प्रभार परिवर्तन की स्थिति में संबंधित पद का कार्यभार ग्रहण करने वाला अधिकारी समिति के कार्यों के लिए उत्तरदायी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *