• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 30, 2024
    Spread the love

    ● शहर में 9 सट्टा-पट्टी लिखने वाले गिरफ्तार, ₹13,000 नगद और लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त

       रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 30.01.2024 को शहर के थाना कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों की मुखबीर से सूचना लेकर साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली के चांदमारी, रामभांठा, चांदनी चौक, जगतपुर, स्टेशन चौक और चक्रधरनगर के बोईरदादर, आईटीआई कॉलोनी में छापेमार कार्यवाही कर सट्टा पट्टी लिख रहे सटोरियों से लाखों के सट्टा-पट्टी विवरण तथा नगद रकम 13,000 रुपए जप्त किया गया है । सट्टा लिखते पकड़े गये 05 आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में तथा 04 आरोपियों पर थाना कोतवाली में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है । कार्यवाही में टीआई शनिप रात्रे, प्रशांत राव, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रेनू मंडावी सिंह आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवार, धनंजय कश्यप, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, विकास प्रधान, महिला आरक्षक मेनका चौहान के साथ थाना कोतवाली एवं चक्रधरनगर के स्टाफ शामिल रहे ।

    सट्टा रेड में पकड़े गये आरोपी–

    (1) अनुज यादव उर्फ पटेल पिता मुनेश्वर यादव उम्र 27 साल निवासी बोईरदादर बंगाली क्वार्टर संजयनगर
    (2) वीरेंद्र देवांगन पिता महेश राम देवांगन उम्र 22 साल निवासी मोदी कालोनी जे. ब्लॉक बोईरदादर
    (3) कादिर खान पिता शेख रहीम उम्र 52 वर्ष चांदमारी भवानी शंकर स्कूल के पास थाना कोतवाली
    (4)दिलेश्वर भारती पिता स्वर्गीय मुनेश्वर भारतीय उम्र 24 साल निवासी रामभांठा जय स्तंभ चौक के पास थाना कोतवाली
    (5) मोहम्मद नाजिम साबरी पिता मोहम्मद खादिम रशीद उम्र 65 साल निवासी बाबू पारक चांदनी चौक (मोहम्मद जनरल स्टोर) के पास थाना कोतवाली
    (6) लक्ष्मी नारायण निषाद पिता स्वर्गीय अमृत निषाद उम्र 45 साल निवासी जगतपुर वार्ड नंबर 4 थाना कोतवाली
    (7) दीपक यादव पिता ननकू राम यादव उम्र 25 साल निवासी रामभांठा जगतपुर थाना कोतवाली
    (8) आनंद राम नागवंशी पिता स्वर्गीय बेकराम नागवंशी उम्र 24 साल निवासी सीतापुर रायकेरा जिला सरगुजा वर्तमान पता स्टेशन चौक थाना कोतवाली रायगढ़
    (9) पास्कल तिर्की पिता डोमिनिक तिर्की उम्र 26 साल निवासी मकान नंबर 136 आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास चक्रधरनगर

    39 thoughts on “सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही”

    Comments are closed.