Site icon chattisgarhmint.com

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग कार्यक्रम के लिए तिथि निर्धारित

रायगढ़, 25 जून 2026/ राज्य स्तरीय, आदिम जाति जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित रायगढ़ जिले में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग किया जाना है। कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची के आधार पर काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग हेतु तिथि निर्धारित किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड स्तरीय काउंसलिंग 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को, जिला स्तरीय काउंसलिंग 2 जुलाई को तथा राज्य स्तरीय काउंसलिंग 3 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं शासन के दिशा-निर्देशों में वर्णित विशेष आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 4 जुलाई को काउंसलिंग रखी गई है। वहीं 6 जुलाई को आरक्षित दिवस निर्धारित किया गया है। जिसमें पूर्व निर्धारित तिथियों में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। काउंसलिंग जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार खरसिया (संचालित स्थान बालक आश्रम चोढ़ा), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिसरिंगा धरमजयगढ़ (संचालित स्थान प्री.मै.बालिका छात्रावास धरमजयगढ़), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हीरापुर लैलूंगा (संचालित स्थान प्री.मै.बालक छात्रावास धरमजयगढ़) में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 5वीं की अंकसूची, आधार कार्ड तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version