• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डीईओ ने ली सभी संकुलों की विभागीय समीक्षा बैठक

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 12, 2025
    Spread the love

    अपार आईडी जनरेट कार्य में प्रगति लाने एवं ऑनलाइन अवकाश आवेदन को उसी दिन स्वीकृत करने के दिए निर्देश
    रायगढ़, 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.वेंकट राव ने नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ में जिले के सभी संकुलों की विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। 
    समीक्षा के दौरान डीईओ ने जिन स्कूलों के द्वारा अभी भी अपार आई डी जनरेट करने में कोताही बरतते हुये जनरेट नही किया जा रहा है, उन स्कूलों के संस्था प्रमुख से सीएसी को सतत सम्पर्क कर पूर्ण कराने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में ही अवकाश आवेदन करने और आवेदन किये गये अवकाश आवेदन को संबंधित शाला के प्रधानपाठक और प्राचार्य को अवकाश स्वीकृति पूर्व दिवस में ही करना होगा। बिना अवकाश स्वीकृति के संबंधित कर्मचारी को मुख्यालय त्यागना मान्य नही होगा। जिले में चिन्हांकित सभी दिव्यांग बच्चों को जिनका विशेष पहचान प्रमाणपत्र नही बना है, उन सभी दिव्यांग बच्चो को जिला स्तर से आयोजित किये जाने वाले शिविरों में अनिवार्यता उपस्थिति कराने हेतु सभी बीआरपी आई डी को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिन छात्रों के आधार में त्रुटि है या नही बना है, जिनका आय, जाति, निवास, जन्मप्रमाण न हो उन्हें विधिवत आवेदन करने को कहा गया। कक्षा पांचवी और आठवीं में अनुतीर्ण होने या पूरक आने वाले छात्रों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 01 मई से रेमेडियल कक्षा अनिवार्य रूप से संचालित करने को कहा गया। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय के ग्रीष्मावकाश में नियमित कक्षा संचालन करने वाले सभी शिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप अनुपातिक रूप से अर्जित अवकाश की पात्रता प्रदान की जायेगी।
    समीक्षा बैठक के दौरान एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री भूपेंद्र पटेल, छात्रवृत्ति नोडल श्री एस के कर्ण, बीईओ रवि सारथी, एस आर सिदार, सुन्दरमनी कोंध, मोनिका गुप्ता, शैलेश देवांगन, जी आर जाटवर, एबीईओ मनीष सिन्हा, बीआरसी मनोज अग्रवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, अरविंद राजपुत, मनोज साहू, सभी  बीआरपीए ब्लॉक ऑपरेटर, सभी संकुलों के सीएसी उपस्थित रहे।