• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वच्छता ही सेवा, अभियान में डीआईजी रामगोपाल गर्ग की सहभागिता, कार्यालय परिसर की साफ सफाई में दिए अपना योगदान

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 2, 2023
    Spread the love

    रायगढ़, पुलिस रेंज रायगढ़ के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग अपने अधीनस्थों के लिए प्रेरणा स्रोत है । गंभीर किस्म के अपराध हो या कोई लाइन ऑर्डर, उनके कार्य करने के तरीके और उनके अनुभव का हमेशा उनके लाभ अधिनस्थों को मिलता है । पुलिसिंग के साथ ही डीआईजी रामगोपाल गर्ग की सामाजिक कार्यों में भी विशेष भागीदारी रहती है । वे अक्सर सोशल पुलिसिंग के कार्य के जरिए अपने अधिनस्थों के लिए उदाहरण पेश करते हैं । आज जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व देश “स्वच्छता ही सेवा” अभियान मना रहा है, इस अभियान में उन्होंने अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करायी । आज सुबह जब उनके कार्यालय के स्टाफ कार्यालय परिसर की सफाई में जुटे हुए थे । वे कार्यालय पहुंचते ही एक झाडू लेकर अपने स्टाफ के कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में जुड़ गए फिर पूरे परिसर की साफ-सफाई कराये और उन्होंने अपने स्टाफ से कहा कि स्वच्छता, सकारात्मक भाव लाता है, घर और कार्यालय जहां हम काफी समय व्यतीत करते हैं, उसकी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें । कार्यालय परिसर की साफ सफाई पूर्ण होने के पश्चात उन्होंने अपने अधीनस्थ स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाए । उन्होंने बताया कि श्रमदान, स्वच्छता का सबसे बड़ा आधार है प्रतिदिन समय निकालकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करें, एक पुलिसकर्मी को श्रमदान के लिये हमेशा आगे रहना चाहिये ।

    29 thoughts on “स्वच्छता ही सेवा, अभियान में डीआईजी रामगोपाल गर्ग की सहभागिता, कार्यालय परिसर की साफ सफाई में दिए अपना योगदान”
    1. I personally find that wow! This is a cool platform. They really do have the intuitive UI. Charts are accurate and load instantly.

    Comments are closed.