• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिला एवं जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा पश्चिम भारत विज्ञान मेला आयोजित

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 5, 2024
    Spread the love

    बच्चों में दिखा गजब का उत्साह एवं रुचि, 160 बच्चों की रही सहभागिता 
    रायगढ़, 5 अक्टूबर 2024/ एनसीईआरटी नई दिल्ली तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के पत्र के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले, सारंगढ़ जिले एवं जशपुर जिले के कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक अध्यनरत विद्यार्थियों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के पश्चात इन विद्यार्थियों का जोन स्तरीय प्रतियोगिता रायगढ़ के पीएमश्री नटवर स्कूल में संपन्न हुआ। जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विज्ञान प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान सेमिनार, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, शिक्षक टीएलएम, व्यक्तिगत तथा टीम प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलों से चयनित सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। 
                   कार्यक्रम के उद्घाटन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी सोच एवं दृष्टिकोण जितनी पैनी रखेंगे हमारे खोज एवं आविष्कार भी उतने ही समाज उपयोगी होंगे। आज समाज को ऐसे ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले बच्चों की आवश्यकता है जो समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति बुद्धिमत्ता के साथ कर सके। उन्होंने कई वैज्ञानिकों के प्रेरक प्रसंग को सुनाते हुए कहा महान कार्य करने वाले किसी महान स्थान से नहीं होते बल्कि वह समान कार्य को विशेष तरीके से करने वाले होते हैं। कार्यक्रम में डीएमसी श्री नरेंद्र कुमार चौधरी, एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल उपस्थित रहे। 
               इस कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विज्ञान विषय को अध्यापन कराने वाले एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्याख्याता का एक दल बनाकर उन्हें प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए एक प्रभारी, सहायक प्रभारी तथा तीन निर्णायकों का एक गु्रप प्रत्येक प्रतियोगिता का गहनता से परीक्षण कर निर्णय कर उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ अप कथानकों से संबंधित मॉडलों के प्रदर्शन के बाद प्रत्येक उपकथानक से तीन विद्यार्थी अर्थात कुल 27 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। शिक्षक टीएलएम में दो शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए,  इसी प्रकार विज्ञान नाटिका में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के दल का चयन, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में दो बच्चों के प्रोजेक्ट का चयन, समूह प्रोजेक्ट छात्र सेमिनार में दो बच्चों का चयन, शिक्षक सेमिनार में दो शिक्षकों का चयन, विज्ञान क्लब में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक विद्यार्थी का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। जो कि राज्य में सारंगढ़, जशपुर एवं रायगढ़ जिले से मिलकर बने हुए जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी के जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा ने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े हैं प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को कोई ना कोई सीख देकर जरूर जाती है। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके प्रोत्साहन के बिना बच्चों में इस प्रकार की वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत नहीं की जा सकती है। जोन स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के सहायक जिला नोडल अधिकारी एवं एडीपीओ श्री आलोक स्वर्णकार ने बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आगामी समय में रायगढ़ जिले को साइंस पार्क, एस्ट्रोफिजिक्स लैब एवं प्लैनेटोरियम जैसे समृद्ध वैज्ञानिक परिसर की उपलब्धता भी होगी जो कि जिले के बच्चों के लिए ज्ञान प्रदान करने वाला एक शैक्षिक भ्रमण का महत्वपूर्ण स्थान होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए पहली सीढ़ी है जो की उन्हें वैज्ञानिक शोध करने का अवसर प्रदान करती है एवं किसी भी कार्य को वैज्ञानिक सोच के साथ कार्य करने की क्षमता प्रदान करती है। 
                इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही की जिलों से आए हुए सभी प्रतिभागी बच्चों में गजब का उत्साह एवं रुचि दिखाई दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी व्याख्याता के परिचय सत्र में विशेष उपलब्धि वाले व्याख्याता जिन्होंने आईआईटी गांधीनगर गुजरात, क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान भोपाल, आईआईटी रायपुर से विशेष प्रशिक्षण लेकर वापस आए हैं, उनके अनुभव को भी सदन में साझा किया गया।

    47 thoughts on “जिला एवं जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा पश्चिम भारत विज्ञान मेला आयोजित”
    1. Услуги по настройке https://sysadmin.guru и администрированию серверов и компьютеров. Установка систем, настройка сетей, обслуживание серверной инфраструктуры, защита данных и техническая поддержка. Помогаем обеспечить стабильную работу IT-систем.

    Comments are closed.