• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर कोप्रतिभागी 16 दिसम्बर तक करा सकते है पंजीयन 

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 9, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 9 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 17 दिसम्बर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी 16 दिसम्बर समय सायं 05ः00 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित प्रतिभागियों की आयुवर्ग 15 से 29 वर्ष एवं संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी एवं दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ्स एवं आवष्यक दस्तावेज संबंधित विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत के माध्यम कार्यालय के पास पंजीयन या कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायगढ़ रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में अपना पंजीयन माय भारत पोर्टल में करा कर जमा कर सकते है, या स्वयं भी माय भारत पोर्टल में पंजीयन कर सकते है।
    जिला स्तरीय युवा महोत्सव में निम्नांकित विधाएं जैसे लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेषभूषा, रॉकबैंड आदि विद्याएं सम्मिलित होंगी। कहानी लेखन हिन्दी, अंग्रेजी एवं भारतीय क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता हैं, चित्रकला का विषय नषा मुक्ति अथवा युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली का होगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषय होंगे। कविता लेखन हिन्दी, अंग्रेजी एवं भारतीय क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता हैं। रिकार्ड संगीत मान्य नहीं होगा, कलाकार अपनी साज-सामान स्वयं लेकर आयेंगे। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल एक विधा में भाग ले सकेगा, एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकता है। आयु के संबंध में संबंधित प्रतिभागियों को जन्म तिथि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। जिला स्तर से चयनित एवं विजेता प्रतिभागी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगें। उक्त आयोजन में निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य होगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के आयोजन से संबंधित विधाओं के नियम-निर्देष एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायगढ़ रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से कार्यालयीन समय में मो.नं0-9770752697 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

    15 thoughts on “जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर कोप्रतिभागी 16 दिसम्बर तक करा सकते है पंजीयन ”

    Comments are closed.