Site icon chattisgarhmint.com

एमएमयू वाहन से 25 नवंबर को 4 गांव में जाएंगे डॉक्टर आपके द्वार

Spread the love

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ 24 नवंबर 2024/ ग्रामीणों के सबसे नजदीक पहुंचकर इलाज करने के उद्देश्य से डॉक्टर आपके द्वार का मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन 25 नवंबर सोमवार को जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम जसरा, भोथली, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम भठली और बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम भोथीडीह में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। प्रत्येक एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्माशिष्ट, लैब टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे। एमएमयू सभी सुविधाओं से लैस रहेगी, जिसमें लैब टेस्ट और उपचार की व्यवस्था होगी।

Exit mobile version