• Thu. Feb 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डॉ पूर्णाश्री राउत के ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

Bychattisgarhmint.com

Sep 9, 2024


प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णाश्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार डॉ. पूर्णाश्री द्वारा मंच पर नृत्य का ऐसा रूप दर्शकों को देखने मिला कि सभी अपनी नजरें गड़ाए हुए उनके हर मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं को कौतुहलवश निहारते रहे। उनके भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान जगन्नाथ की धार्मिक गीत आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *