Site icon chattisgarhmint.com

रैरूमाखुर्द पुलिस की सक्रियता से फॉरेस्ट बैरियर पर पकड़ा गया गांजा तस्कर, बाइक पर कर रहा था गांजे की तस्करी

Spread the love

आरोपी से तीन किलो गांजा, होण्डा साईन बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

रायगढ़ , जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा एवं समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण के मार्गदर्शन व नेतृत्व पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन और सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर सीमावर्ती क्षेत्र ओड़िसा, झारखंड से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर थाना लैलूंगा, धरमजयगढ़, तमनार, चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस क्षेत्र में मुखबीर सक्रिय कर प्रमुख बैरियर व चेक पोस्ट पर सभी आने-जाने वालों की सघन पतासाजी की रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 16/10/2023 के शाम मुखबिर सूचना पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाकारूमा फॉरेस्ट बैरियर में घेराबंदी कर एक संदिग्ध होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 यू.एफ. 2847 को पकड़ा गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यक्ति एक व्यक्ति साइन बाइक पर उड़ीसा से गांजा लेकर लैलूंगा की ओर से रैरूमा की ओर आ रहा है । घेराबंदी में पकड़े गए व्यक्ति अपना नाम *सगाराम पिता पहादेव सारथी उम्र 43 साल निवासी चरखापारा पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द* का रहने वाला बताया जिसे नाकेबंदी की कार्यवाही से अवगत कराते हुए विधिवत चेक करने पर सगाराम के मोटरसाइकिल डिक्की के अंदर तीन अलग-अलग प्लास्टिक के पैकेट में *कुल 3 किलो 50 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹36,000* मिला जिसे आरोपी सगराम द्वारा बिक्री करने के लिए लेकर आना बताया । आरोपी से जप्त 3 किलो 50 ग्राम गांजा कीमत 36,000 रुपए और मोटरसाइकिल होंडा साइन सीजी 13 यू.एफ. 2847 कीमत ₹60,000 और एक नग मोबाइल कीमत ₹1,000 *कुल कीमत 97 हजार रुपए* की जप्ती कर आरोपी पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Exit mobile version