Site icon chattisgarhmint.com

कापू पुलिस की नाकेबंदी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 984 ग्राम मादक पदार्थ के साथ भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Spread the love
16 जुलाई 2025, रायगढ़ ।  कापू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सोमवार 15 जुलाई को एक बड़ी कार्रवाई में एक गांजा तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की और ग्राम गोढीखुर्द आम बगीचा के पास मेन रोड पर टीम के साथ नाकेबंदी कर दी गई। कुछ ही देर बाद पत्थलगांव की ओर से बिना नंबर की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल में दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोकने पर पीछे बैठा एक युवक मोटरसाइकिल से कूदकर फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को दबोच लिया गया।
     गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर चंद यादव (उम्र 53 वर्ष) निवासी प्रेमनगर, पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया और बताया कि वह अपने साथी नितेश अग्रवाल के साथ पत्थलगांव से कापू गांजा बेचने आया था। पकड़े गए आरोपी के पास से थैले में भूरा रंग का पैकेट मिला, जिसमें 984 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है। आरोपी से बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल (इंजन नंबर PFXUUML91444, चेसिस नंबर MD2A76AX2MWL10646) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹25,000 है।

थाना कापू में आरोपी ईश्वर चंद यादव व फरार साथी नितेश अग्रवाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, एएसआई कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक विभूति सिंह, इलियाजर टोप्पो व विद्याधर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version