• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों को मिलेगा एक और अवसर

    Bychattisgarhmint.com

    May 20, 2025
    Spread the love


    22 मई को समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहायक आयुक्त कार्यालय में हो सकते है उपस्थित 
    रायगढ़, 20 मई 2025/ एकलव्य आदिवासी विद्यालयों में रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों को एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे बच्चे 22 मई 2025 को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है। 
              सहायक आयुक्त/ सचिव जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं हेतु जारी जिला स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु निर्धारित आरक्षण अनुसार कलेक्टोरेट कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में गत दिवस जिले की बालक सूची सरल क्रमांक 1 से 170 तथा बालिका सूची सरल क्रमांक 1 से 170 तक एवं जिले के विशेष पिछड़े जनजाति का प्रवेश हेतु काउंसिलिंग किया गया, जिसमें कुल 300 बच्चे उपस्थित हुए।

    74 thoughts on “एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों को मिलेगा एक और अवसर”

    Comments are closed.