• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सियान जतन क्लीनिक से वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 27, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 27 जुलाई 2024/ ‘सियान जतन क्लीनिक’ के तहत आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों (60 वर्ष) का सप्ताह के प्रति गुरूवार को नि:शुल्क पंजीयन, उपचार एवं औषधि वितरण किया जा रहा है। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा की आवश्यकता वाले वृद्धजन को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। और इसके अच्छे परिणाम भी लोगों को प्राप्त हो रहें हैं। योजना के यह पहल समाज में वृद्धजनों की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए उनको बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। आयुष विभाग के द्वारा सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वृद्धजनों को बेहतर आयुष सेवायें मिल रही हैं। 
    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.हितेश जायसवाल के मार्गदर्शन में शांति निकेतन वृद्धाश्रम में माह के द्वितीय एवं चतुर्थ गुरूवार को निम्न सेवायें डॉ.माकेश्वरी जोशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, योग चिकित्सक डॉ.जग्योशिनी बारला, योग प्रशिक्षक डोलनारायण साहू के द्वारा आयुर्वेदिक एवं एलौपैथी योग संबंधित चिकित्सा औषधि प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह रक्त परीक्षण द्वारा मधुमेह, पाण्डु (एनिमिया) जांच किया जाता है। गत दिवस सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 63 वृद्धजनों को इसका लाभ मिला। जिनमें 40 महिलाएं एवं 23 पुरूष शामिल थे। 
    इसी तरह वात रोग, उदर रोग, चर्म रोग, मधुमेह, उच्च रक्त चाप, एनिमिया (पाण्डु), योग संंबंधित योगाभ्यास, सलाह, वर्षा ऋतु जन्य उपचार संबंधित उचित सलाह दी जा रही है।

    104 thoughts on “सियान जतन क्लीनिक से वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ”

    Comments are closed.