Site icon chattisgarhmint.com

पूरक पोषण आहार निर्माण के लिए मंगाए गए आवेदनों पर पात्र-अपात्र सूची जारी4 जून तक मंगाए गए दावा-आपत्ति आवेदन

Spread the love


रायगढ़, 3 जून 2025/ सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईड आटा का परियोजना स्तर पर स्थापित यूनिट के माध्यम से निर्माण एवं आपूर्ति हेतु महिला स्व-सहायता समूह का चयन किए जाने हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों से पात्र व अपात्र एवं अंकों का विवरण सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त सूची के आधार पर महिला स्व-सहायता समूह अपना दावा-आपत्ति आवेदन 4 जून 2025 सायं 5.30 बजे तक जिला स्तरीय चयन समिति को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायगढ़ में रजिस्टर्ड डाक/कोरियर के माध्यम से अथवा स्वयं कार्यालय में सीधे प्रस्तुत कर सकते है। दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र एवं अंकों का विवरण सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है। 

Exit mobile version