Site icon chattisgarhmint.com

निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है – कलेक्टर

Spread the love

ग्रामीण विकास को मिली नई गति, योजनाओं से सीधे जुड़े हितग्राही

रोजगार व आवास योजनाओं का एक साथ हुआ प्रभावी क्रियान्वयन

रायगढ़, 7 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी 07 जनपदों की 549 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, पंच, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मजदूर शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को किस्त भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा समयबद्ध आवास निर्माण की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि आवास निर्माण के दौरान हितग्राही 90 दिवस की मनरेगा मजदूरी के पात्र हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके।

आजीविका डबरी व डिजिटल पहल से सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था
कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आजीविका डबरी’ योजना पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को अपने खेतों में डबरी निर्माण के लाभ बताए गए, जिससे सिंचाई, मत्स्य पालन एवं अतिरिक्त आय के अवसर सृजित हो सकें। इसके साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता लाने हेतु क्यूआर कोड आधारित डिजिटल प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों को मोबाइल के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर योजना की जानकारी एवं प्रगति देखने के लिए प्रेरित किया गया।

वीवी जी राम जी स्कीम पर संवाद, जागरूकता और जनभागीदारी
ग्रामीण विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए वीवी जी राम जी स्कीम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट, पोस्टर, दीवार लेखन एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना एवं ग्रामीण विकास में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Exit mobile version