• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सभी अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें और देश की प्रगति में सहभागिता निभाएं-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 26, 2024
    Spread the love

    कलेक्टर श्री गोयल ने सभी को गणतंत्र दिवस दी शुभकामनाएं
    कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व
    रायगढ़, 26 जनवरी 2024/ 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
                  कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि हमारा संविधान सभी देशवासियों को समानता का मूल अधिकार देता है। आज हम अपनी क्षमता एवं काबिलियत के बल पर सर्वोच्च पद पर पहुंच सकते है। हम सब महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है और इसकी सही पहचान तब होगी जब हम पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके लिए हमें अपने कार्य में लोगों की समस्याओं व उसके त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशीलतापूर्वक कार्य करना होगा। हम भाग्यशाली है जो आज इस कार्यालय और कक्ष में बैठे हैं। जिसके माध्यम से हम आमजन का कार्य करते हैं, जो किसी न किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होता हैं और इसके माध्यम से देश की प्रगति सुनिश्चित होती हैं। हम संविधान के अनुसार सभी का कार्य करते हैं, हम जितना मेहनत करेंगे उससे ज्यादा हमारा देश विकसित होगा। उन्होंने सभी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सभी अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें और देश की प्रगति में अपनी सहभागिता निभाए।
    इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह ने देशभक्ति गीत व वक्तव्यों के माध्यम से अपनी बात रखी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    41 thoughts on “सभी अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें और देश की प्रगति में सहभागिता निभाएं-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल”

    Comments are closed.