• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विश्व योग दिवस, योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

    Bychattisgarhmint.com

    Jun 22, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 22 जून 2026/ विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा रायगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योगाभ्यास के पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कमाण्डर हरिश्चन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को योग के इतिहास, महत्व और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कर्म योग, ध्यान योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में योगी बनकर समाज के लिए उपयोगी बनने का संदेश दिया।

    योगस्थल से शौर्य स्थल तक निकली पैदल एवं बाइक रैली

    विश्व योग दिवस के अवसर पर आमजन एवं युवाओं में योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसके महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कमला नेहरू पार्क स्थित योग स्थल से कारगिल चौक स्थित शौर्य स्थल तक पैदल एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल भूतपूर्व सैनिकों, युवाओं और नागरिकों ने नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया। विश्व योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को एक साथ जोड़ते हुए लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

    38 thoughts on “भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विश्व योग दिवस, योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश”

    Comments are closed.