• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश एवं श्री पी.सुगेन्द्रन ने निर्वाचन व्यय निगरानी को लेकर एनफोर्समेंट एजेंसीज के नोडल अधिकारियों की ली बैठक

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 11, 2023
    Spread the love


    व्यय निगरानी को बढ़ाने और कार्यवाही में प्रगति लाने के साथ आयोजनों की अनुमति की जांच के दिए निर्देश
    गाडिय़ों की बारीकी से जांच के साथ रेलवे स्टेशनों में कड़ी रखने अधिकारियों को किया निर्देशित
    व्यय प्रेक्षकद्वय से प्रात: 11 से दोपहर 12 बजे तक कर सकते हैं मुलाकात, इन नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

    रायगढ़, 11 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के चार विधानसभाओं के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश एवं श्री पी.सुगेन्द्रन ने आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में जिले में व्यय निगरानी व कार्यवाही के संबंध में एनफोर्समेंट एजेंसी के नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें उन्होंने अब तक की कार्यवाहियों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
            बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश ने व्यय निगरानी कार्य में संलग्न एनफोर्समेंट एजेंसी के नोडल अधिकारियों को व्यय निगरानी संबंधी कार्यवाही में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संलग्न विभाग आपसी समन्वय करते हुए आयोजित सभा तथा अन्य आयोजनों के अनुमति की जांच करें, जिससे संबंधित दल के खर्चों में व्यय को संधारित किया जा सके।
      इस दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आबकारी विभाग को उनके चेक पोस्ट, मुखबिरो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी चेक पोस्ट में एक्टिव मोड़ में कार्य करते हुए, शराब तस्करी पर नजर रखें। इसके साथ ही होने वाले विक्रय की जानकारी उपलब्ध करवाए। स्थैतिक निगरानी दल को वाहनों की नियमित रूप से सघनता से जांच के निर्देश उन्होंने दिए। संदिग्ध वाहन एवं ऐसी गाडिय़ां जिनके माध्यम से किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन की आशंका हो उसकी बारीकी से जांच करें। उन्होंने जीआरपी को सभी स्टेशन के साथ ही ओडिशा से आने वाले गाडिय़ों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सीजी जीएसटी को जिले में स्थित गोदाम की जानकारी लेते हुए, जांच करने एवं आयकर विभाग को भी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यय प्रेक्षकों ने एफएसटी, एसएसटी तथा वीएसटी को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कही भी सीज की कार्यवाही होने पर तत्काल इसकी जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने वाहनों की जांच हेतु गति नियंत्रण के लिए बेरीकेट के साथ फोर्स लगाने के निर्देश दिए।
          इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।