Site icon chattisgarhmint.com

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी 7 मार्च को आयेंगे रायगढ़  

Spread the love


रायगढ़, 6 मार्च 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी 7 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आयेंंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार वित्त मंत्री श्री चौधरी 7 मार्च को प्रात: 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पुसौर आयेंगे एवं वहां आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी दोपहर 1 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे डिग्री कालेज रायगढ़ के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी अपरान्ह 3 बजे जुडऱ्ा में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 4 बजे महापल्ली लोईंग में आयोजित स्व.हेमसुंदर गुप्ता की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Exit mobile version