• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 10, 2024
    Spread the love

    ग्राम छींच में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान, युवाओं और बच्चों ने निकाली रैली, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बनायी मानव श्रृंखला 
    रायगढ़, 10 अगस्त 2024/ शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक जिले में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम-छींच में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शामिल हुए। 
               ग्राम-छींच में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में गांव के मुख्य द्वार से युवाओं और बच्चों द्वारा रैली निकाली गई तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गई। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं, बच्चों एवं ग्रामवासियों को शपथ दिलाते हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने तिरंगा बैच लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरण किया। उन्होंने इसे घर में सम्मान पूर्वक लगाने एवं सम्मान करने हेतु अपील की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने वित्त मंत्री श्री चौधरी को तिरंगा प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया।
                इस अवसर पर श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री कैलाश नायक, श्री खेमराज नायक, श्री डोलनारायण, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, श्री महेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    36 thoughts on “‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी”

    Comments are closed.