Site icon chattisgarhmint.com

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ के कोयलंगा डायवर्सन सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन

Spread the love


2.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी सिंचाई परियोजना
केलो और सपनई बांध से भी जल्द पहुंचेगा किसानों के खेतों में पानी-श्री ओपी चौधरी

रायगढ़, 11 मार्च 2024/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले  ग्राम कोयलंगा में  आज अपने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से कोयलंगा डायवर्सन के सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया।  2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से  तैयार होने वाली इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में 275 हेक्टेयर की वृद्धि होगी और कोइलंगा के साथ भुइया पाली, बेहरा पाली के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।
             इस परियोजना के वर्चुअल भूमिपूजन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं आने वाले समय में केलो बांध और सपनाई बांध से भी जल्द ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का वायदा किया। गौरतलब है की केलो बांध के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है। 

Exit mobile version