Site icon chattisgarhmint.com

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी कल करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण


रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी 19 मई 2026 को रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
शाम 6.30 बजे से वार्ड क्रमांक 28 स्थित नापतोल ऑफिस के समीप मरीन ड्राइव रोड में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 21 स्थित श्रीराम कॉलोनी में बाल उद्यान जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निगम प्रशासन ने संबंधित वार्डों सहित शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है।

Exit mobile version