• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डेंगू नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन के साथ होगी जुर्माने की कार्यवाही

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 15, 2023
    Spread the love

    जनसामान्य की जागरूकता से शहर में डेंगू को प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा नियंत्रित

    डेंगू नियंत्रण को लेकर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की हुई संयुक्त बैठक

    रायगढ़, 15 सितम्बर 2023/ डेंगू के बढ़ते प्रकरण को नियंत्रित करने की दिशा में आज आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम कक्ष में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। आयुक्त नगर निगम श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकरण को नियंत्रण हेतु नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ही ऐसे मकानों और संस्थानों पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी, जहां डेंगू मच्छर के लार्वा पनपने की संभावना है। डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने कहा कि डेंगू के नियंत्रण में जनसामान्य का सहयोग महत्वपूर्ण हैं। जनसामान्य की जागरूकता से शहर में डेंगू को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायगढ़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पॉजिटिव मरीजों एवं चिन्हांकित वार्डो में जहां डेंगू के अधिक प्रकरण पाये जाते है ऐसे वार्डो में चल रहे सोर्स रिडक्शन की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। डेंगू के प्रकरण के नियंत्रण हेतु किए जा रहे गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य तौर पर गहन मॉनिटरिंग के दौरान लार्वा पाये जाने वाले मकानों एवं संस्थानों के मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही निजी मकान एवं संस्थानों में उपयोग में लाये जा रहे ओव्हर हेड टैंक में ढक्कन से ढका हुआ सुनिश्चित करने एवं जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम की संयुक्त टीम सोर्स रिडक्शन, फॉगिंग जैसे गतिविधियों को प्रभावी ढंग करना सुनिश्चित करेगी।

    40 thoughts on “डेंगू नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन के साथ होगी जुर्माने की कार्यवाही”

    Comments are closed.