• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिले में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ 

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 12, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 12 जुलाई 2024/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र (हैचरी) चांदमारी, रायगढ़ में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। सहायक संचालक मछली पालन ने बताया कि जिले को मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन करने हेतु 825 लाख एवं स्टेण्डर्ड फ्राई उत्पादन करने हेतु 100 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसके विरूद्ध 303 लाख स्पॉन उत्पादन किया गया है और कार्य निरंतर प्रगति पर है। साथ ही साथ मत्स्य बीज फ्राई एवं फिंगरलिंग का भी उत्पादन किया जा रहा है। जिले के प्रक्षेत्र चांदमारी, केनसरा, बहिरकेला एवं धरमजयगढ़ कालोनी में मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन का कार्य चल रहा है। मत्स्य पालकों से आग्रह किया गया है कि उक्त प्रक्षेत्रों से मत्स्य बीज शासकीय दर पर क्रय कर अपने तालाबों में संवर्धन का कार्य करें। साथ ही विभाग की महत्वपूर्ण योजना 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज फिंगरलिंग क्रय कर योजना का लाभ ले सकते है।

    46 thoughts on “जिले में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ ”
    1. I switched from another service because of the fast transactions and clear transparency. Perfect for both new and experienced traders.

    Comments are closed.