• Wed. Mar 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी शीघ्र करें आधार सीडिंग और बैंक खाता का त्रुटि सुधार

Bychattisgarhmint.com

Mar 11, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 मार्च 2026/जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का सत्र 2025-26 में आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। जिले के ऐसे विद्यार्थी जिनकी छात्रवृत्ति आधार सीडिंग अनएक्टिव होने, बैंक खाता क्रमांक त्रुटिपूर्ण होने अथवा बैंक खाता बंद होने के कारण प्राप्त नहीं हुई है, ऐसे विद्यार्थी तत्काल अपने छात्र आईडी के माध्यम से आनलाईन त्रुटि सुधार करें।

विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आधार से लिंक (सीडिंग) किए गए सही एवं सक्रिय बैंक खाते की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से  जितनी जल्दी  करे। साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार्यालय समय में उपस्थित होकर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *