Site icon chattisgarhmint.com

रजत जयंती पर 12 अक्तूबर को सारंगढ़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व पर  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के संरक्षण में तथा डॉ चंद्रशेखर गौराहा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथी) स्वास्थ्य मेला का आयोजन 12 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नवीन जिला आयुष अधिकारी कार्यालय (पूर्व नपा प्राथ. शाला) सम्राट चौक फुलझरियापारा सारंगढ़ में किया जा रहा है। इसमें अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच कर आवश्यक दवाईयां वितरण की जावेगी। डॉ यशवंत कुमार स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ ले।

Exit mobile version