Site icon chattisgarhmint.com

सेवा पखवाड़ा में हुआ रन फॉर आयुर्वेद और नशा मुक्त मैराथन का आयोजन”

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 सितंबर 2025/सेवा पखवाड़ा में समाज कल्याण विभाग और आयुष द्वारा 10वा आयुर्वेद दिवस तथा नशा मुक्त मैराथन रैली का आयोजन सारंगढ़ कलेक्ट्रेट से भारतमाता चौक तक किया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में डॉ यशवंत स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष एवं विनय तिवारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (2017) को आकार देने, सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से आयुर्वेद में विश्वास बढ़ाने “रोग से आरोग्यता” की अवधारणा को सशक्त बनाने तथा आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य पटल पर स्थापित करने जैसे लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु जिला मुख्यालय पर ही औषधि पौधे के महत्व को उजागर करने के लिए “एक पौधा अपनाए” अभियान के तहत डॉ वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर द्वारा रक्त चंदन, श्वेत चंदन तथा लौंग पौधे का रोपण किया गया। साथ ही आयुर्वेद को जीवन में अपनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाया गया एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि हेतु औषधि काढ़ा का वितरण किया गया। आयुष संस्थाओं में स्थानीय स्तर पर आम जन के लिए निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष विभाग समाज कल्याण विभाग शिक्षा एवं खेल विभाग स्काउट गाइड तथा छात्र छात्रों की सक्रिय सहभागिता रही।

Exit mobile version