• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 से 27 जुलाई तक 

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 19, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 19 जुलाई 2024/ आयुष विभाग, रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य संवर्धनार्थ ऋतु शोधन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा ऋतु (श्रावण मास) में 22 से 27 जुलाई 2024 तक नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
    प्रभारी जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद के अनुसार वर्षा ऋतु में वात दोष का प्रकोप होता है, जिससे कई प्रकार के रोग जैसे शारीरिक वेदना या दर्द, वात विकार जैसे कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, कमजोरी थकावट, कब्ज, प्रतिरोधक क्षमता का घट जाना आदि विकार पैदा होते हैं। इन विकारों से बचाव और निवारण के लिए आयुष विभाग द्वारा बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन नि:शुल्क रूप में किया जा रहा है। आम जनता से अपील है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ लें एवं अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
    यह शिविर आयुष विभाग की एक पहल है जिसमें लोगों को नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा और उन्हें बस्ति कर्म चिकित्सा के माध्यम से उपचार प्रदान किया जाएगा। आयुष विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह शिविर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।

    47 thoughts on “आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क बस्ति कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 से 27 जुलाई तक ”

    Comments are closed.