• Thu. May 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सुशासन तिहार बन रहा गरीब परिवारों के सपनों का सहारा

Bychattisgarhmint.com

May 21, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से गंगाधर प्रधान को मिला पक्का आशियाना, वर्षों का सपना हो रहा साकार

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण जीवन में भर रही नई उम्मीद

मेहनतमजदूरी करने वाले परिवार को मिल रहा सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार

रायगढ़, 21 मई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचती हैं, तब केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होता, बल्कि कई परिवारों के सपनों को नया जीवन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ऐसे ही हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में उम्मीद और खुशियों का नया अध्याय जोड़ रहा है। पात्र हितग्राहियों को शिविरों में ही योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की तस्वीर लगातार दिखाई दे रही है। इसी परिवर्तन की एक प्रेरणादायी तस्वीर ग्राम पंचायत सुकुलभठली निवासी गंगाधर प्रधान के जीवन में देखने को मिल रही है। वर्षों तक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गंगाधर के लिए पक्का घर बनाना केवल एक सपना था। सीमित आय के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करना ही मुश्किल होता था। ऐसे में खुद का सुरक्षित आशियाना बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किया। पात्रता अनुसार स्वीकृति मिलने के बाद उनका आवास निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज उनका परिवार पक्के घर में सुरक्षित जीवन यापन कर रहा है। आवास की प्रतीकात्मक चाबी मिलने का वह पल उनके परिवार के लिए भावुक और यादगार बन गया। गंगाधर प्रधान कहते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में उन्हें जो पक्का आशियाना मिला है, वह उनके परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का मजबूत आधार तैयार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *