• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 13, 2024
    Spread the love


    203 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार, किया गया दवा वितरण  

    रायगढ़, 13 फरवरी 2024/ भारत सरकार आयुष मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट को कल कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था। जिसका पहला पड़ाव विकासखण्ड तमनार के ग्राम कोड़केल में सपन्न हुआ। जिसमें टीम प्रभारी डॉ.नीरज मिश्रा एवं उनके दल द्वारा कुल 203 रोगियों का रोग निदान कर उन्हें नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। साथ ही ऋतुचर्या दिनचर्या आहार विहार की जानकारी देते हुए उन्हें अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। टीम द्वारा कुल 22 लोगों को शुगर जांच किया गया। इस शिविर में क्षेत्र में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार की औषधि पौधे एवं कई प्रकार के भाजियों का बेनर के माध्यम से प्रदर्शनी लगाकर उनके गुण धर्म के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रमला रोहित सिदार, प्रतिमा नायक, हरिशंकर पटेल, सुरेश सिदार, ब्रजभूषण गुप्ता, आलोक रंजन बेहरा एवं चैतराम राठिया, विजय बेहरा, हेमंत पटेल, इंद्रेश भगत, बबीता सिदार, धरम राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।