• Mon. May 4th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का भूमिपूजन18 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा अस्पतालसरिया में नर्सिंग कॉलेज और बार, साल्हेओना, गोबरसिंघा, सांकरा में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

Bychattisgarhmint.com

May 4, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 4 मई 2026/  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सरिया में रविवार को अतिथियों का स्वागत बाईक रैली और पुष्प वर्षा, रंगोली से जोरदार स्वागत भारी भीड़ द्वारा किया गया। अतिथियों ने गर्भवती माताओं को उपहार भेंट किये वहीं बच्चों को अन्न प्राशन किये। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 18 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का भूमिपूजन किया। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। आयोजकों ने अतिथियों को गुलदस्ता और माथे में साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, दीपक महस्के (राज्यमंत्री दर्जा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) एवं अध्यक्ष सीजीएमएससी लिमिटेड, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसपी आँजनेय वार्ष्णेय, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति सरिता नायक, अभिलाषा नायक, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, पूर्व विधायक जवाहर नायक, केराबाई मनहर, सत्ताधारी दल के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, ज्योति पटेल, स्वप्निल स्वर्णकार, कैलाश नायक आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की कृपा है। यहां के विधायक और वित्त मंत्री अपने कलेक्टरी छोड़कर चुनाव लड़कर आपकी सेवा कर रहें हैं।  हमारी सरकारी लगातार धान खरीदी कर रही है। जांजगीर और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज बना रही है। कार्यक्रम को जगन्नाथ पाणिग्राही, सांसद राधेश्याम राठिया और दीपक महस्के (राज्यमंत्री दर्जा) एवं अध्यक्ष सीजी एम एस सी लिमिटेड ने सम्बोधित किया और सरिया क्षेत्र के विकास की गाथा को उजागर किया। 

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि अभी और छह महीने बाद कोई चुनाव नहीं होने वाला है। पिछले चुनाव में ठेंगागुड़ी के ग्रामीणों ने सड़क नहीं है, कहकर वोट नहीं कर रहे थे, मैंने विश्वास दिलाया और आज वहां, और मोहंदी में सड़क बन रहा है। सांकरा गांव में लिफ्ट एरिगेशन का 14 करोड़ का टेंडर हो चुका है। हमारी सरकार ने 18 लाख पीएम आवास पूरा किया है। कहीं भी जाइये छड़, सीमेंट, रेत सड़क में मिलेंगे, इतना काम हो रहा है। महतारी वंदन सभी विवाहित महिलाओ को मिल रहा है। चंद्रपुर से सरिया तक सड़क का निर्माण हो गया है। अपेक्स बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय का स्थापना और संचालन सरिया में किया गया है, इससे किसानों को सारंगढ़ और बरमकेला जाने की जरूरत नहीं है। हाईस्कूल और बाजार का निर्माण चल रहा है। 

बार, साल्हेओना, गोबरसिंघा, सांकरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति इस वर्ष के बजट में स्वीकृति मिल गई है। सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल का स्वास्थ्य सुविधा मिला है। इसके साथ साथ नर्सिंग कालेज भी खुलेगा। इससे यहाँ के बालिकाएं नर्स का कोर्स करेंगी और शादी के बाद भी वे अपना रोजगार कर सकती हैं। सारंगढ़ जिला मुख्यालय हैं उसे उसके हक का सुविधा जरूर मिलेगा। पिछली सरकार ने जिला तो बना दिया लेकिन हमारी सरकार जिला के सभी सेटअप, भवन आदि का निर्माण कर उसे जिले के स्वरूप को मूर्त रूप दे रही है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि, अच्छी भावना से काम होता है तो प्रकृति भी साथ देती है। 2 बरसात बीत गया लेकिन बाढ़ नहीं आया, इसका कारण सही समय पर हीराकुण्ड बांध का गेट खोलना है। दोनों राज्य में एक ही राजनीतिक दल का सरकार है। यह संयोग भी हो सकता है प्रकृति और इंद्रदेव ने ज्यादा बारिश नहीं किया और बाढ़ नहीं आया। इस क्षेत्र के गांव गांव में 30 लाख का बाढ़ राहत केंद्र बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आख़िरी सांस तक कार्य करूंगा, चाहे परिसीमन में सरिया अलग हो जाये तो भी मैं काम करूंगा। 

अतिथियों ने पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। राज्य स्तर में टॉप 10 में 10वी और 12वी में स्थान पाने वाले जिले के टॉपर बच्चे शिवम दुबे और हेमंत पटेल को सम्मानित करते हुए वित्त मंत्री ने इन बच्चों को स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रूपये देने का घोषणा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed