• Thu. Jun 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

रेडक्रॉस व मेडिकल कॉलेज के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 716 यूनिट रक्त संग्रह

Bychattisgarhmint.com

Jun 25, 2026

रायगढ़, 25 जून 2026/ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ द्वारा किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से जिले के विभिन्न इकाइयों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन अदानी कोल माइन्स गारे पेलमा, अम्बूजा सीमेंट लिमिटेड गारे पेलमा कोल माइन्स, अदानी पावर लिमिटेड छोटे भंडार तथा अदानी प्रोजेक्ट लिमिटेड छोटे भंडार में किया गया। शिविर का शुभारंभ संबंधित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
शिविर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। अम्बूजा सीमेंट लिमिटेड में 61 यूनिट, अदानी कोल माइन्स गारे पेलमा-में 135 यूनिट, अदानी पावर लिमिटेड में 251 यूनिट तथा अदानी प्रोजेक्ट लिमिटेड में 269 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 716 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी संस्थाओं, रक्तदाताओं एवं सहयोगी चिकित्सकीय दलों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी रक्तदान शिविरों के आयोजन में सहयोग देने का आग्रह किया गया। शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारियों, किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय तथा संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति चिकित्सालय रायगढ़ के चिकित्सकीय दल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *