• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    भारतीय वायुसेना एवं थलसेना (अग्निवीर) भर्ती के लिए कर सकते है ऑनलाईन पंजीयन

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 23, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 23 जनवरी 2024/ भारतीय वायुसेना एवं थलसेना में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अग्निवीर (वायुसेना) की पंजीयन 6 फरवरी 2024 तक https://agnipathvayu.cdac.in एवं अग्निवीर (थलसेना) की 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक www.joinindianarmy.nic.in पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। उपरोक्त दोनों सेवाओं के लिए 31 अक्टूबर 2024 को आयु सीमा 17 से 21 वर्ष निर्धारित है। ऑनलाईन पंजीयन हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़, जिले के सभी शा.आईटीआई, शास.पॉलिटेक्निक संस्थान, सभी महाविद्यालय, सभी शा. उच्च.मा.वि. तथा कॉमन सर्विस सेंटर एवं लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

    34 thoughts on “भारतीय वायुसेना एवं थलसेना (अग्निवीर) भर्ती के लिए कर सकते है ऑनलाईन पंजीयन”

    Comments are closed.