• Fri. Feb 13th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

झारगांव में नए आंगनबाड़ी भवन की पहल, बासनपाली में किचन गार्डन विकसित होगा

Bychattisgarhmint.com

Feb 12, 2026

कलेक्टर ने झारगांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नए भवन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बासनपाली आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर में उपलब्ध खाली भूमि पर किचन गार्डन विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरसात से पहले जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम, छात्रावासों के खाली भूखंड में इस प्रकार के पौधा रोपण के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।  उन्होंने पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केला, मुनगा, कटहल एवं अमरूद जैसे फलदार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया, ताकि बच्चों और माताओं को स्थानीय स्तर पर ताजा एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *