• Sat. Jun 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश, 7 दिन में जानकारी करें अपडेट 

Bychattisgarhmint.com

Mar 6, 2026


समय पर सुधार नहीं करने पर छात्र स्वयं होंगे जिम्मेदार
रायगढ़, 6 मार्च 2026/ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने, बैंक खाता गलत दर्ज होने या बैंक खाता बंद होने के कारण प्राप्त नहीं हो पाई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अटकी हुई है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के कुछ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बैंक खाता गलत या बंद होने के कारण जारी नहीं हो सकी है। ऐसे सभी विद्यार्थियों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल में सही बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर 7 दिनों के भीतर त्रुटि सुधार करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि विद्यार्थी अपने बैंक खाते की जानकारी में सुधार नहीं करते हैं और इसके कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर 8959699001 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

44 thoughts on “पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश, 7 दिन में जानकारी करें अपडेट ”
  1. Steam Desktop Authenticator https://sdasteam.com (SDA). It allows you to generate account login codes and automatically confirm trades or item sales on the Community Market without using your smartphone.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *