• Mon. Apr 13th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बरमकेला क्षेत्र में की गई जांच

Bychattisgarhmint.com

Apr 12, 2026

सारंगढ बिलाईगढ़, 12 अप्रैल 2026/खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बरमकेला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शीतल पेयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। शीतल पेय तथा कार्बोनेटेड कैफीन युक्त एनर्जी ड्रिंक के 10 से अधिक नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें हरियाणा व कोलकाता के प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में शीतल पर पदार्थो की खपत बढ़ जाती है ऐसे में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान बरमकेला के विभिन्न दुकानों से माजा, थम्स अप, स्प्राइट, सोडा, जलजीरा, कोका कोला व एनर्जी ड्रिंक जैसे रेडबुल एनर्जी ड्रिंक, स्टिंग, हेल इत्यादि के 10 नमूने लिए गए हैं व बर्फ फैक्ट्रियों का जाँच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न दुकानों तथा गन्ना जूस सेंटर तथा फ्रूट जूस व ठेले गुमठी इत्यादि को सख्त निर्देश देते हुए नोटिस प्रदाय की गई है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थ की बिक्री की आशंका बढ़ जाती है।इसलिए लगातार निरीक्षण एवं सैम्पलिंग की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जांच के दौरान विभागीय टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीवरुण पटेल शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *