• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वच्छता के लिए सजगता और इसे व्यवहार में लाना जरूरी- कमिश्नर चंद्रवंशी

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 30, 2024
    Spread the love

    कमिश्नर चंद्रवंशी नेहल्ली शहर के सिविल सोसाइटी पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक


    रायगढ़। घरों से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता दीदियों को रिक्शा में देने, कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता से संबंधित शिकायतें के लिए 1100 पर कॉल करने संबंधित बातों को शहर वासियों को व्यवहार में लाना होगा। इससे ही शहर स्वछतम शहर की श्रेणी में उच्च पायदान पर स्थापित होगा।

    उक्त बातें निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने मंगलवार को आयोजित शहर के सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में कही। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सभी वार्डों में होने के बावजूद लोगों द्वारा कचरा बाहर फेंका जाता है। इससे ही स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयास विफल होते हैं। शहर वासियों द्वारा अभी भी सूखा एवं गीला कचरा को मिक्स दिया जा रहा है। इसके लिए पूर्व से कचरे को अलग अलग देने संबंधित चेतावनी देने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद भी स्वच्छता को लेकर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं हो रहा है, जिसके लिए अब मिक्स कचरा देने वालों पर सख्ती से जुर्माना काटने के लिए संबंधित सफाई दरोगा, एस एल आर एम सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों से शहरवासियों को यूजर चार्ज समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करनेऔर शहर की स्वच्छता के लिए शहरवासियों में जागरूकता लाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता वालिंटियर के तौर पर स्कूल में प्रेयर के समय जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने सुझाव दिए, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ निगम के सभी अभियान में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। बैठक में श्री बजरंग अग्रवाल ने कोतरा रोड क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाने और सड़क की मरम्मत के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक करने की बात कही। बैठक में श्री बजरंग अग्रवाल, श्री मनोज श्रीवास्तव, उमेश थवाईत, श्री प्रदीप स्रिंगे, श्री कल्पेश पटेल, श्री विजय मिश्रा, चंद्रकांत पंजाबी, भानु खूंटे, राधा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, रश्मि खलखो आदि सदस्य उपस्थित थे।

    सफाई के लिए 1100 निदान में करें कॉल
    कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शहरवासियों को सफाई नहीं होने पर 1100 निदान में कॉल करने के लिए भी प्रेरित करना है। 1100 निदान पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने पर समय सीमा के भीतर शिकायतों का निराकरण करना होता, इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से होती है। इसी तरह स्वच्छतम मोहल्ला, स्वच्छतम तालाब और स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई।

    बैठक में यह सुझाव दिए गए
    बैठक में मोहल्ला समिति बनाने और इसके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, शहर के विभिन्न कॉलोनी की समिति के माध्यम से वहां रहने वाले लोगों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने और सफाई नहीं होने पर 1100 निदान पर कॉल करने, मोहल्ले में स्वच्छता वालंटियर नियुक्त करने, सभी 48 वार्ड में स्वच्छता के लिए वृहद रूप से डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान चलाने आदि सुझाव दिए गए, सभी सुझाव पर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी सकारात्मक तरीके से कार्य की बात कही।

    37 thoughts on “स्वच्छता के लिए सजगता और इसे व्यवहार में लाना जरूरी- कमिश्नर चंद्रवंशी”
    1. Этот увлекательный информационный материал подарит вам массу новых знаний и ярких эмоций. Мы собрали для вас интересные факты и сведения, которые обогатят ваш опыт. Откройте для себя увлекательный мир информации и насладитесь процессом изучения!
      Подробнее – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/

    Comments are closed.