Site icon chattisgarhmint.com

अवैध शराब बेचते दो युवको को जोबी पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

20 अगस्त 2025, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम खड़गांव में छापेमारी की गई। चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि गांव का बलदेव सिंह राठिया अपने घर के बाहर बरामदे में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, इस दौरान शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। वहीं आरोपी बलदेव सिंह राठिया पिता जेठूराम उम्र 43 वर्ष निवासी खड़गांव को मौके पर शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ मट्ठी महुआ शराब, 250 एमएल की क्षमता वाले 2 नग स्टील गिलास जिनमें शराब की गंध थी, 2 बोरी में भरा महुआ लहान तथा बिक्री की रकम 90 रुपये बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध चौकी जोबी, थाना खरसिया में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जिले में सख्ती से जारी रहेगा। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर हमराह प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेंद्र राठिया, घनश्याम सिदार, अश्वनी सिदार, राजाराम राठिया और अश्वनी सिदार शामिल थे ।

Exit mobile version