Site icon chattisgarhmint.com

कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

Spread the love

रायगढ़, 30 दिसंबर । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को आज ग्राम सलकेता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस ने उसे विधिवत् न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जुलाई 2025 को कापू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोढ़ीखुर्द आम बगीचा के पास मेन रोड पर नाकेबंदी कर पत्थलगांव की ओर से आ रही बिना नंबर की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर पकड़ा था। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों में से पीछे बैठा युवक कूदकर फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम ईश्वर चंद यादव पिता — उम्र 53 वर्ष निवासी प्रेमनगर, पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया, जिसने अपने फरार साथी नितेश अग्रवाल के साथ गांजा बिक्री के उद्देश्य से कापू आना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से थैले में रखे भूरे रंग के पैकेट में 984 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, वहीं बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल, इंजन नंबर PFXUUML91444 एवं चेसिस नंबर MD2A76AX2MWL10646, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस मामले में थाना कापू में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर ईश्वर चंद यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा फरार आरोपी नितेश अग्रवाल की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 30.12.2025 को ग्राम सलकेता की ओर फरार आरोपी के देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश अग्रवाल को हिरासत में लिया। थाना लाकर पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिसके बाद उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कापू पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तत्वों में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version