Site icon chattisgarhmint.com

रास्ता रोककर युवती से छेड़खानी, आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड

Spread the love

03 अप्रैल रायगढ़ । आज दिनांक 03/04/2024 को खरसिया पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोपित भुवन लाल पटेल (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम टेमटेमा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कल थाना खरसिया में पीड़ित युवती रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.03.2024 को अपने कार्य के सिलसिले में ग्राम सोण्डका गई थी, जहां से लौटते समय पण्डरीपानी पुल के पास ग्राम टेमटेमा का भुवन पटेल मोटर सायकल से पीछा करते हुये आया और उलटी-सीधी बातें कहकर छेड़खानी करने लगा । युवती बताई कि जब वह अपनी स्कुटी पर जाने लगी तो भुवन पटेल उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर हाथापाई पर उतारू हो गया । आरोपी भुवन पटेल के विरूद्ध थाना खरसिया में अप.क्र. 219/2024 धारा 354, 354(घ), 506 आईपीसी +323, 341 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर पीड़ित महिला का कथन लिया गया और आरोपी की पतासाजी कर आज उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Exit mobile version