Site icon chattisgarhmint.com

किशोर बालिका से छेड़खानी के आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल

Spread the love
     रायगढ़ । आज दिनांक 30.01.2024 को खरसिया पुलिस द्वारा किशोर बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक जगदीश पटैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है ।  

  कल 29 जनवरी को स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर गांव के जगदीश पटैल (23 साल) के विरूद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतायी कि प्रतिदिन की तरह दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गई थी, जहां जगदीश पटैल गंदी नियत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़खानी किया और घटना किसी को नहीं बताने की धमकी दिया । युवती के लिखित आवेदन पर थाना खरसिया में आरोपित पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर और हमराह स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
Exit mobile version