Site icon chattisgarhmint.com

कोतरारोड पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी शराब तस्करी

Spread the love

31 पाव देशी शराब और मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 12 जुलाई 2025-  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोतरारोड़ प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार 12 जुलाई को दोपहर मुखबिर की सूचना पर बाबाधाम कोसमनारा तिराहा के पास घेराबंदी कर दो शराब तस्करों को मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
        थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति रायगढ़ से अवैध शराब लेकर ग्राम जोरापाली की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता से मौके के लिए रवाना हुई और बाबाधाम कोसमनारा तिराहा के पास घेराबंदी कर दी गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार एक काली मोटरसाइकिल में दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे, जिनके पास पीले रंग की प्लास्टिक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसमें मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम घुराउ कंवर पिता गुलाल सिंह कंवर (उम्र 40 वर्ष) एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अशोक कंवर पिता बृजलाल कंवर (उम्र 50 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड़ बताया।
       तलाशी लेने पर उनके पास रखे थैले से देशी प्लेन शराब के 31 पाव बरामद किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,860 है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AG9112 (₹40,000)को भी जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
      इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में सफलता मिल रही है
Exit mobile version