• Sun. Nov 8th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कृतिका को मिला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 14, 2026
    Spread the love

    सरकार ने हॉस्पिटल में कृतिका के इलाज के लिए 16 लाख 50 हजार रुपये की दी मदद

    गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी कोष से मिलती है ₹25 लाख की मदद

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। योजना के तहत दुर्लभ और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब 25 लाख रुपये तक की अधिकतम सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। इस योजना की सफलता का एक बड़ा उदाहरण जिले की बालिका कृतिका निषाद बनी हैं। कृतिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए, जिले के कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर  विभाग द्वारा पत्राचार कर त्वरित कार्रवाई करते हुए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम में उसके उच्च स्तरीय इलाज के लिए 16,50,000 रुपये की राशि स्वीकृत की। इस वित्तीय सहायता ने न केवल कृतिका के परिवार को आर्थिक कर्ज से बचाया, बल्कि उसे उचित और समय पर इलाज की सुविधा भी सुनिश्चित की।

    छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना ने अत्यंत जटिल मामलों में राहत पहुँचाने के अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है अब तक 54 गंभीर मामलों में कुल 2,04,12,134 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। इस राशि का उपयोग लिवर, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर और हृदय रोगों जैसे महंगे उपचारों के लिए किया गया है।
    मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राज्य का कोई भी नागरिक धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। यही सरकार की प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर पात्र लाभार्थी इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यह योजना उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है जिनके पास आयुष्मान भारत या अन्य बीमा योजनाओं की सीमा समाप्त हो चुकी है या जिनकी बीमारी का खर्च सामान्य सीमाओं से कहीं अधिक है।