Site icon chattisgarhmint.com

धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता

किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बंपर धान खरीदी के बाद भी बढ़ाई तिथि

शनिवार एवम रविवार को भी होगी धान खरीदी

रायपुर 30 जनवरी/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

Exit mobile version